|
श्री
आर.
परशुराम
मध्यप्रदेश
के नए
मुख्य
सचिव
होंगे
।
सामान्य
प्रशासन
विभाग
ने आज
श्री
आर.
परशुराम,
विशेष
कर्त्तव्यस्थ
अधिकारी,
मुख्य
सचिव
कार्यालय
को
मुख्य
सचिव
नियुक्त
करने
संबधी
आदेश
जारी
किया।
वर्ष 1978
बैच के
भारतीय
प्रशासनिक
सेवा
के
अधिकारी
श्री
आर.
परशुराम
मंगलवार,
1 मई 2012 को
पूर्वान्ह
पदभार
ग्रहण
करेंगे।
इसके
पूर्व 9
मार्च
2012 को
श्री
परशुराम
को
मुख्य
सचिव
कार्यालय
में
विशेष
कर्त्तव्यस्थ
अधिकारी
पदस्थ
करने
का
आदेश
जारी
किया
गया
था।
श्री
आर.
परशुराम
प्रदेश
के 28
वें
मुख्य
सचिव
होंगे
।
परिचय
भारतीय
प्रशासनिक
सेवा
के 1978
बैच के
अधिकारी
श्री
आर.
परशुराम
का
जन्म 24
मार्च
1953 को
मध्यप्रदेश
में
हुआ ।
विद्यार्थी
जीवन
से
अध्ययनशील
श्री
परशुराम
ने
विद्युत
यांत्रिकी
में
उपाधि
प्राप्त
की ।
प्रतिष्ठित
भारतीय
प्रशासनिक
सेवा
में
चयन के
पश्चात
श्री
परशुराम
की
प्रारंभ
से ही
महत्वपूर्ण
पदस्थापनाएँ
रहीं
हैं ।
आपको
वर्ष 1980
में
एसडीओ,
1981 में
उद्योग
विभाग
में
प्रबंध
संचालक,
औद्योगिक
केंद्र
विकास
निगम
रीवा, 1983
में
कलेक्टर
सीधी, 1984
में
कलेक्टर
सतना, 1986
में
कलेक्टर
बस्तर
पदस्थ
किया
गया।
वर्ष 1988
से 1992 के
बीच आप
भारत
सरकार
में
वस्त्र
मंत्रालय
में उप
सचिव
के पद
पर
पदस्थ
रहे।
श्री
परशुराम
1995-1998 में
पंचायत
एवं
ग्रामीण
विकास
विभाग
में
सचिव,
1998-2001 में
सचिव
कृषि
तथा
वर्ष 2001-2003
में
सचिव,
तकनीकी
शिक्षा
एवं
सूचना
प्रौद्योगिकी
पदस्थ
रहे ।
वर्ष 2004
में वे
प्रमुख
सचिव
मुख्यमंत्री
एवं
प्रमुख
सचिव
पर्यटन
के पद
पर
पदस्थ
रहे।
तत्पश्चात
वे
भारत
सरकार
में
प्रतिनियुक्ति
पर
संयुक्त
सचिव (ब्रॉडकास्टिंग
), सूचना
एवं
प्रसारण
मंत्रालय
के पद
पर
पदस्थ
रहे।
उसके
बाद
उनका
चयन
मिनिस्टर
(एग्रीकल्चर),
भारतीय
दूतावास,
रोम (इटली)
के लिए
हुआ।
उस पद
पर
रहते
हुए
उन्होंने
रोम
स्थित
संयुक्त
राष्ट्र
की
खाद्य
एवं
कृषि
संबंधी
3
प्रमुख
संस्थाओं
यथा
विश्व
खाद्य
एवं
कृषि
संगठन,
अंतर्राष्ट्रीय
कृषि
विकास
कोष
एवं
विश्व
खाद्य
कार्यक्रम
में
भारत
सरकार
का
प्रतिनिधित्व
किया।
वर्ष
2009 में
राज्य
शासन
में
लौटने
पर
उन्हें
विकास
आयुक्त
एवं
प्रमुख
सचिव
पंचायत
एवं
ग्रामीण
विकास
तथा
सामाजिक
न्याय
विभाग
पदस्थ
किया
गया।
इसी
विभाग
में
पदोन्नत
होकर
उन्हें
अपर
मुख्य
सचिव
पदस्थ
किया
गया।
तत्पश्चात
उन्हें
वर्ष 2011
में
कृषि
उत्पादन
आयुक्त
भी
नियुक्त
किया
गया।
श्री
परशुराम
ने
अपने
कार्यकाल
के
लंबे
समय
में
ग्रामीण
विकास
एवं
कृषि
सेक्टर
से
संबंधित
विभागों
में
तथा
अन्तर्राष्ट्रीय
संगठनों
हेतु
कार्य
करते
हुए
महत्वपूर्ण
योगदान
दिया।
पिछले
तीन
वर्ष
में
उन्होंने
मुख्यमंत्री
ग्रामीण
सड़क
योजना,
मुख्यमंत्री
ग्रामीण
आवास
मिशन
जैसे
उल्लेखनीय
नये
कार्यक्रमों
के
रूपाकंन
में
महत्वपूर्ण
भूमिका
निभायी
है।
इसी
तरह
कृषि
उत्पादन
आयुक्त
के पद
पर
कृषि
केबिनेट
के गठन
के बाद
शासन
की
कृषि
क्षेत्रक
समस्त
गतिविधियों
संबंधी
नीति
विषयक
निर्णयों
को
तैयार
करने
में
अपना
योगदान
दिया
है।
|