| خبریں اردو | संस्कृत समाचारः मुख्य पृष्ठ | English | संपर्क करें | साइट मेप
FaceBook Twitter You Tube
तथ्य - पर्यटन

मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल

  1. पर्यटन

  2. म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम

  3. पर्यटन स्थल

भोजपुर तथा भीमबेटका

भोजपुर :जनश्रुतियों और किंबदन्तियों के रूप में अमरता प्राप्त धार के महान सम्राट राजा भोज ने इसकी स्थापना की थी। यहां का भव्य शिवमंदिर मध्य भारत का सोमनाथ कहालाता है।

दर्शनीय स्थल:-भोपाल से 28 कि.मी. दूर भोजपुर की प्रसिद्धि भव्य शिवमंदिर और विधाल बांध के कारण है। यह मंदिर भोजेश्वर मंदिर के रूप में माना जाता है। जैन मंदिर भी दर्शनीय हैं।

भीम बेटका:विन्ध्य पर्वत श्रृंखलाओं की उत्तीर छोर से घिरा हुआ भीम बेटका भोपाल से 40 कि.मी. दूर दक्षिण दिशा की ओर स्थित है। भीम बेटका समूह मानव इतिहास का एक बहुमूल्य इतिवृत्त और समृद्ध पुरातात्विक संकुल माना जाता है।

दर्शनीय स्थल:-यहां 500 से अधिक गुफाओं में प्रागैतिहासिक गुफावासियों की दैनंदिदन जीवनचर्या के मनोहारी चित्र दर्शाए गए हैं।

कैसे पहुंचे

वायु सेवा:-भीम बेटका तथा भोजपुर के लिए निकटतम हवाई अड्डा भोपाल है। भोजपुर से 28 कि.मी. और भीमबेटका से 40 कि.मी. की दूरी पर है। दिल्ली, मुंबई और ग्वालियर से भोपाल के लिए उड़ाने उपलब्ध हैं।

रेल सेवा:-दिल्ली-मद्रास और दिल्ली-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर भोपाल सबसे उपयुक्त रेलवे स्टेशन है।

सड़क मार्ग:- भोजपुर और भीमबेटका दोनों के लिए भोपाल से बसें मिलती हैं।

ठहरने के लिए:- मध्यप्रदेश पर्यटन निगम के होटल हैं। गैस-सरकारी होटल तथा लॉज भी उपलब्ध हैं।

 
‡{ÉUô±ÉÉ {ÉÞ¹`ö
**¨ÉÖJªÉ {ÉÞ¹`ö**
Copyright 2006 Department of Public Relations. All rights reserved, Disclaimer, Privacy Policy
Site Designed and Maintained by CRISP, Bhopal, (M.P.) INDIA