श्रीमती रंजना बघेल
श्रीमती रंजना बघेल का जन्म 3 दिसम्बर 1965 को धार जिले के ग्राम ढोल्या में हुआ। उनके पिता का नाम श्री रामसिंह है। उनका विवाह श्री मुकाम सिंह किरोड़ के साथ हुआ। उनका एक पुत्र है।
श्रीमती बघेल ने एम.ए. की उपाधि प्राप्त की है। कविता, लोक गीत, लोक नृत्य और सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी गहरी अभिरूचि है। उनका व्यवसाय कृषि है।
श्रीमती बघेल की छात्र समस्याओं को लेकर संघर्ष तथा आंदोलन में सक्रिय भागीदारी रही है। वे आदिवासी विकास परिषद महिला शाखा की प्रांतीय अध्यक्ष, संयुक्त सचिव तथा कुक्षी तहसील की अध्यक्ष रहीं हैं। वे वर्ष 1990 में नौवीं विधान सभा की सदस्य निर्वाचित हुई एवं संसदीय सचिव बनायी गयी। वे 1992-94 में भा.ज.पा. महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव, 2001-2003 में जिला पंचायत सदस्य भी रही हैं। वे वर्ष 2003 में दूसरी बार विधान सभा सदस्य निर्वाचित हुई।
श्रीमती बघेल को 25 अगस्त 2007 को मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद में राज्यमंत्री के रूप में सम्मिलित किया गया।
मध्यप्रदेश की तेरहवीं विधानसभा के लिये निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नवगठित मंत्रिपरिषद में भी श्रीमती बघेल को 20 दिसम्बर 2008 को फिर से राज्यमंत्री के रूप में शामिल किया गया है।