संक्षिप्त जीवन परिचय
श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह का जन्म 29 अगस्त 1967 को हुआ। स्वर्गीय श्री उदयप्रताप सिंह के पुत्र श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह विधि स्नातक हैं। सामाजिक गतिविधियों में रूचि रखने वाले श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी रहे हैं।
खेल गतिविधियों में विशेष रूचि रखने वाले श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी की है। वे वर्ष 1985-86 में डेली कॉलेज इंदौर में सर्वोत्तम छात्र के रूप में भी सम्मानित हुये हैं। उन्होंने वर्ष 1985-86 में राष्ट्रीय स्तर के सेन्ट्रल इंडिया स्कॉकस टूर्नामेंट में, वर्ष 1986 में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आयोजित 29वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में शामिल होकर सर्वश्रेष्ठ एवं उच्च स्तर के शूटर का प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। इसके अलावा उन्होंने 1986 में जिला स्तरीय इंदौर फूटबॉल टूर्नामेंट में सर्वोच्च खिलाड़ी का खिताब हासिल किया है। श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह छत्री महासभा जिला पन्ना के उपाध्यक्ष के पद का दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।
श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह तेरहवीं विधानसभा में पन्ना जिले के पवई विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुये हैं। श्री सिंह को अक्टूबर 2009 में श्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में किसान कल्याण एवं कृषि विकास राज्यमंत्री के रूप में शमिल किया गया।