मुख्यपृष्ठ | सम्पर्क करे | English | साईट मेप | संस्कृत समाचार | उर्दू खबरें | मुख्य पृष्ठ बनाये
www.mpnewsarch.org
तथ्य राज्यपाल मुख्यमंत्री मंत्रिपरिषद राज्य के अंग म.प्र. नीति संग्रह अब तक    
आज के समाचार
आज का फोटो संग्रह
जिलों की खबरें
स्वर्णिम म.प्र. निर्माण का संकल्प
मुख्यमंत्री के पाँच वर्ष
लोकसभा निर्वाचन-2009
विधानसभा निर्वाचन-2008
मध्यप्रदेश सम्मान
मध्यप्रदेश गान
मध्यप्रदेश बजट
मध्यप्रदेश जनगणना 2010-11
लोक सेवा विधेयक
पत्रकारिता पुरस्कार
विज्ञापन
रिलीज ऑर्डर की जानकारी
आओ बनायें अपना मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री की पंचायतें
कर्म की दीपशिखा
उनका भी कहना है
कोट्स फ्रॉम द प्रेस
आगे आयें लाभ उठायें
प्रकाशन
जनसम्पर्क विभाग
विभागीय वार्षिक प्रशासनिक प्रतिवेदन
अचल संपत्ति का विवरण
वीडियो संग्रह
विकास गतिविधियाँ
अधिमान्यता नियम
संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता नियम
सफलता की कहानी
जनसंपर्क विभाग 17 बिन्दु मैन्युअल
विज्ञापन संबंधी नियम 2007
सहायक लोक सूचना अधिकारी/अपीलीय प्राधिकारी
सूचना के अधिकार
कला एवं संस्कृति
सहूलियतें
अधिसूचना (सूचना के अधिकार)
म.प्र. माध्यम
इमेज बेयोन्ड द सर्फेस
कैलेण्डर
ई - मेल
नागरिक पत्रकारिता (आपका पन्ना)
नागरिक पत्रकारिता
सुझाव भेजें
नवीन सूचनाएं
घटनाक्रम
जनसम्पर्क मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा का राज्यों के सूचना मंत्रियों के सम्मेलन में संबोधन
केन्द्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों की सूची
















विज्ञापन


News Arch



संक्षिप्त जीवन परिचय

श्री उमाशंकर गुप्ता


श्री उमाशंकर गुप्ता का जन्म 24 जून 1952 को सागर में हुआ था। स्व. श्री गोपीकिशन गुप्ता के पुत्र श्री उमाशंकर गुप्ता एम.काम तक शिक्षा प्राप्त हैं। श्री गुप्ता का संबंध व्यवसाय व्यापार है। अध्ययन और भ्रमण में उनकी विशेष रूचि है।

श्री गुप्ता ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरूआत सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य के रूप में की। उन्होंने बाद में स्टेण्डर्ड पब्लिक स्कूल जैसे प्रतिष्ठित विद्यालय की स्थापना भोपाल में की। किशोरावस्था से ही श्री गुप्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गये। वे भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री (भोपाल) रहे। वे भारतीय जनता पार्टी नगरीय विकास प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक भी रहे। श्री गुप्ता 1991 में म.प्र. नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष बने। अपने इस कार्यकाल में उन्होंने अन्नदूत योजना और घर पहुंच सेवा आदि में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

श्री गुप्ता 1995 से 1999 तक भोपाल के महापौर रहे। इस रूप में उन्होंने भोपाल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने नगर के प्रत्येक वार्ड एवं धार्मिक स्थल के आसपास निरंतर सफाई एवं पानी की व्यवस्था कराई तथा नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से जोन एवं वार्ड कार्यालय स्थापित कराकर नगर निगम की जटिल कार्यप्रणाली को सरल बनाया। उन्होंने भोपाल में नर्मदा जल लाने के कारगर प्रयास किये। श्री गुप्ता 1998 में ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स, नई दिल्ली के अध्यक्ष बने। उनकी पहचान हमेशा एक जुझारू कार्यकर्ता के रूप में रही।

श्री उमाशंकर गुप्ता 2003 में पहली बार भोपाल दक्षिण से विधायक निर्वाचित हुये। वे अगस्त 2004 से नवम्बर 2005 तक मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर के मंत्रिमण्डल में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), परिवहन, उच्च शिक्षा एवं गेस त्रासदी रहे। वे दिसंबर 2008 में पुन: विधायक निर्वाचित हुये।

वर्तमान में श्री गुप्ता म.प्र. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष, म.प्र. अग्रवाल महासभा के संरक्षक, पंडित उध्दवदास मेहता ट्रस्ट, भोपाल के अध्यक्ष, विश्रामघाट ट्रस्ट भोपाल के सदस्य और महानगर सहकारी बैंक भोपाल के संचालक हैं। श्री गुप्ता भाजपा विधायक दल के सचेतक हैं।

श्री गुप्ता ने कनाडा, जर्मनी, जापान, श्रीलंका और नेपाल की अध्ययन यात्राएं की।

श्री गुप्ता को आज 28 अक्टूबर 2009 को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमण्डल में केबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया।

 पिछला पृष्ठ मुख्य पृष्ठ
© 2009 सर्वाधिकार सुरक्षित जनसम्पर्क विभाग भोपाल, मध्यप्रदेश वेबसाइट : आकल्पन, संधारण एवं अद्ययतन क्रिस्प भोपाल द्वारा