श्री तुकोजीराव पवार
श्री तुकोजीराव पवार का जन्म 17 नवम्बर, 1963 को इंदौर में हुआ। आप वाणिज्य स्नातक हैं। श्री पवार का व्यवसाय कृषि है तथा इनकी अभिरूचि खेलकूद और पर्यटन है।m
श्री तुकोजीराव पवार ने 1986 से राजनीति में प्रवेश किया। वे भारतीय युवा जनता मोर्चा के जिलाध्यक्ष और बाद में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। आप वर्ष 1990, 1993, 1998, 2003 और 2008 में देवास विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांचवी बार विधायक निर्वाचित हुए।
श्री पवार को चार दिसम्बर 2005 को मध्यप्रदेश राज्य के मंत्रिपरिषद में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में सम्मिलित किया गया। आपको उच्च शिक्षा विभाग का दायित्व सौंपा गया। आपको 25 अगस्त 2007 को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किये गये फेरबदल में पर्यटन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग का राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया। श्री पवार विधानसभा के चुनाव में पुन: देवास विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गये। आपको 20 दिसंबर 2008 को शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शामिल किया गया।