मुख्यपृष्ठ | सम्पर्क करे | English | साईट मेप | संस्कृत समाचार | उर्दू खबरें | मुख्य पृष्ठ बनाये
www.mpnewsarch.org
तथ्य राज्यपाल मुख्यमंत्री मंत्रिपरिषद राज्य के अंग म.प्र. नीति संग्रह अब तक    
आज के समाचार
आज का फोटो संग्रह
जिलों की खबरें
स्वर्णिम म.प्र. निर्माण का संकल्प
मुख्यमंत्री के पाँच वर्ष
लोकसभा निर्वाचन-2009
विधानसभा निर्वाचन-2008
मध्यप्रदेश सम्मान
मध्यप्रदेश गान
मध्यप्रदेश बजट
मध्यप्रदेश जनगणना 2010-11
लोक सेवा विधेयक
पत्रकारिता पुरस्कार
विज्ञापन
रिलीज ऑर्डर की जानकारी
आओ बनायें अपना मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री की पंचायतें
कर्म की दीपशिखा
उनका भी कहना है
कोट्स फ्रॉम द प्रेस
आगे आयें लाभ उठायें
प्रकाशन
जनसम्पर्क विभाग
विभागीय वार्षिक प्रशासनिक प्रतिवेदन
अचल संपत्ति का विवरण
वीडियो संग्रह
विकास गतिविधियाँ
अधिमान्यता नियम
संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता नियम
सफलता की कहानी
जनसंपर्क विभाग 17 बिन्दु मैन्युअल
विज्ञापन संबंधी नियम 2007
सहायक लोक सूचना अधिकारी/अपीलीय प्राधिकारी
सूचना के अधिकार
कला एवं संस्कृति
सहूलियतें
अधिसूचना (सूचना के अधिकार)
म.प्र. माध्यम
इमेज बेयोन्ड द सर्फेस
कैलेण्डर
ई - मेल
नागरिक पत्रकारिता (आपका पन्ना)
नागरिक पत्रकारिता
सुझाव भेजें
नवीन सूचनाएं
घटनाक्रम
जनसम्पर्क मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा का राज्यों के सूचना मंत्रियों के सम्मेलन में संबोधन
केन्द्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों की सूची















विज्ञापन


News Arch



संक्षिप्त जीवन परिचय

श्री राघवजी


श्री राघवजी का जन्म 7 जुलाई, 1934 को विदिशा में हुआ । एम. कॉम, एल.एल.बी. तक शिक्षित श्री राघवजी पेशे से वकीलClick here for enlarge photo (टेक्स कन्सलटेन्ट) हैं । वे 1958 से प्रेक्टिस कर रहे हैं।

प्रशासनिक और राजनैतिक क्षेत्र में लंबे समय का अनुभव रखने वाले श्री राघवजी वर्ष 1980 में म.प्र. राज्य सहकारी विपणन संघ के अध्यक्ष, वर्ष 1998-99 में उद्योग विषय पर संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष, वर्ष 2000 में भी पुन: इसी समिति के अध्यक्ष तथा इसके बाद पंडित दीनदयाल विचार प्रकाशन के अध्यक्ष बने।

श्री राघवजी सम्राट अशोक टेक्नॉलॉजिकल इन्सटीटयूट-विदिशा के पाँच वर्ष तक सचिव रहे। वे 1997 में परिवहन एवं पर्यटन विषय पर संसदीय स्थायी उपसमिति के भी सचिव रहे।

श्री राघवजी 1999 में त्रिनिदाद-टोबेग्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ कॉनफ्रेन्स में लोकसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में भाग लेने वाले चार सदस्यीय शिष्ट मण्डल में शामिल रहे।

समृध्द राजनैतिक और संसदीय अनुभव रखने वाले श्री राघवजी वर्ष 1970-72 में मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। वे वर्ष 1977-79 तथा 1989-91 में लोकसभा सदस्य तथा वर्ष 1991-92 और 1994-2000 में राज्यसभा सदस्य रहे।

श्री राघवजी संसद की सार्वजनिक उपक्रम समिति, रेलवे वेगन समिति, पिटीशन्स कमेटी, राज्यसभा, संसद सदस्यों के वेतन और भत्तों के विषय में गठित समिति, भविष्य निधि एवं पेन्शन समिति, कृषि समिति, वित्त विषय पर स्थायी समिति, परिवहन और पर्यटन विषय पर स्थायी समिति तथा वित्त मंत्रालय और परिवहन मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य रहे।

श्री राघवजी केन्द्रीय रेशम बोर्ड के तीन वर्ष तक, सी.एस.बी. की कार्यकारिणी समिति के दो वर्षों तक तथा सी.एस.बी. की अपीलेंट अथारटी के दो वर्षों तक सदस्य रहे।

श्री राघवजी दिसम्बर, 2003 में पुन: विधायक चुने गये। उन्हें 8 दिसम्बर, 2003 को सुश्री उमा भारती के मंत्रिमण्डल में केबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया । उन्हें वित्त, योजना, आर्थिक और सांख्यिकी विभाग का उत्तरदायित्व सौंपा गया।

श्री राघवजी को 27 अगस्त 2004 को मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शामिल किया गया।

श्री राघवजी को पुन: 04 दिसम्बर 2005 को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में सम्मिलित किया गया।

श्री राघवजी को 20 दिसंबर 2008 को गठित मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में सम्मिलित किया गया।

 पिछला पृष्ठ मुख्य पृष्ठ
© 2009 सर्वाधिकार सुरक्षित जनसम्पर्क विभाग भोपाल, मध्यप्रदेश वेबसाइट : आकल्पन, संधारण एवं अद्ययतन क्रिस्प भोपाल द्वारा