मुख्यपृष्ठ | सम्पर्क करे | English | साईट मेप | संस्कृत समाचार | उर्दू खबरें | मुख्य पृष्ठ बनाये
www.mpnewsarch.org
तथ्य राज्यपाल मुख्यमंत्री मंत्रिपरिषद राज्य के अंग म.प्र. नीति संग्रह अब तक    
आज के समाचार
आज का फोटो संग्रह
जिलों की खबरें
स्वर्णिम म.प्र. निर्माण का संकल्प
मुख्यमंत्री के पाँच वर्ष
लोकसभा निर्वाचन-2009
विधानसभा निर्वाचन-2008
मध्यप्रदेश सम्मान
मध्यप्रदेश गान
मध्यप्रदेश बजट
मध्यप्रदेश जनगणना 2010-11
लोक सेवा विधेयक
पत्रकारिता पुरस्कार
विज्ञापन
रिलीज ऑर्डर की जानकारी
आओ बनायें अपना मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री की पंचायतें
कर्म की दीपशिखा
उनका भी कहना है
कोट्स फ्रॉम द प्रेस
आगे आयें लाभ उठायें
प्रकाशन
जनसम्पर्क विभाग
विभागीय वार्षिक प्रशासनिक प्रतिवेदन
अचल संपत्ति का विवरण
वीडियो संग्रह
विकास गतिविधियाँ
अधिमान्यता नियम
संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता नियम
सफलता की कहानी
जनसंपर्क विभाग 17 बिन्दु मैन्युअल
विज्ञापन संबंधी नियम 2007
सहायक लोक सूचना अधिकारी/अपीलीय प्राधिकारी
सूचना के अधिकार
कला एवं संस्कृति
सहूलियतें
अधिसूचना (सूचना के अधिकार)
म.प्र. माध्यम
इमेज बेयोन्ड द सर्फेस
कैलेण्डर
ई - मेल
नागरिक पत्रकारिता (आपका पन्ना)
नागरिक पत्रकारिता
सुझाव भेजें
नवीन सूचनाएं
घटनाक्रम
जनसम्पर्क मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा का राज्यों के सूचना मंत्रियों के सम्मेलन में संबोधन
केन्द्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों की सूची















विज्ञापन


News Arch



संक्षिप्त जीवन परिचय

श्री लक्ष्मीकांत शर्मा


श्री लक्ष्मीकांत शर्मा का जन्म 24 जनवरी 1961 को सिंरोज में हुआ। श्री चन्द्र मोहन जी शर्मा के पुत्र श्री लक्ष्मीकांत शर्मा एम.ए., एल.एल.बी. शिक्षित हैं। श्री शर्मा का व्यवसाय पांडित्य कर्म रहा है। कला, संस्कृति, समाज सेवा और खेल में आपकी विशेष अभिरुचि हैं।

श्री लक्ष्मीकांत शर्मा बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गये थे। बाद में श्री शर्मा सरस्वती शिशु मंदिर, सिंरोज में आचार्य तथा तहसील सिंरोज के संघ कार्यवाहक भी रहे। श्री शर्मा विश्व हिन्दू परिषद के जिला महामंत्री भी रहे तथा परिषद पर प्रतिबंध लगने के पश्चात हिन्दू चेतना मंच के जिला संयोजक रहे। वर्ष 1993 में सम्पन्न दसवीं विधान सभा के निर्वाचन में श्री लक्ष्मीकांत शर्मा पहली बार विधान सभा सदस्य निर्वाचित हुए। दसवीं विधानसभा के दौरान आपको आश्वासन, सार्वजनिक उपक्रम एवं पुस्तकालय समिति का सदस्य भी मनोनीत किया गया। एक मुखर, सक्रिय और जागरूक विधायक श्री शर्मा की भूमिका को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें वर्ष 1996 में मध्यप्रदेश विधानसभा के उत्कृष्ट विधायक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

वर्ष 1998 में सम्पन्न ग्यारहवीं विधानसभा के चुनाव में श्री लक्ष्मीकांत शर्मा दूसरी बार सिरोंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। ग्यारहवीं विधानसभा में श्री शर्मा ने न केवल सजग एवंर् कत्तव्यनिष्ठ जनप्रतिनिधि की भूमिका निभाई बल्कि अपने निर्वाचन क्षेत्र और प्रदेश की जनसमस्याओं के निराकरण की दिशा में भी पहल की।

श्री लक्ष्मीकांत शर्मा को वर्ष 2003 में सम्पन्न बारहवीं विधानसभा के चुनाव में तीसरी बार पुन: सिरोंज से विधायक चुना गया। श्री शर्मा को 28 जून 2004 को सुश्री उमा भारती मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शामिल कर जनसम्पर्क, खनिज साधन और जनशिकायत निवारण विभाग का उत्तरदायित्व सौंपा गया।

श्री शर्मा को 27 अगस्त 2004 को मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर के मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ दिलाई गई। आपको खनिज साधन, जनशिकायत निवारण, संस्कृति, धार्मिक न्यास, धर्मस्व, पुनर्वास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का दायित्व सौंपा गया। श्री शर्मा को 4 दिसम्बर, 2005 को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह के मंत्रिमण्डल में राज्यमंत्री के रूप में सम्मिलित किया गया। श्री लक्ष्मीकांत शर्मा को 25 अगस्त 2007 को केबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलायी गयी।

श्री लक्ष्मीकांत शर्मा 2008 में सम्पन्न विधानसभा निर्वाचन में पुन: निर्चाचित हुए। श्री शर्मा को 20 दिसंबर 2008 को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शामिल किया गया।

 

 पिछला पृष्ठ मुख्य पृष्ठ
© 2009 सर्वाधिकार सुरक्षित जनसम्पर्क विभाग भोपाल, मध्यप्रदेश वेबसाइट : आकल्पन, संधारण एवं अद्ययतन क्रिस्प भोपाल द्वारा