मुख्यपृष्ठ | सम्पर्क करे | English | साईट मेप | संस्कृत समाचार | उर्दू खबरें | मुख्य पृष्ठ बनाये
www.mpnewsarch.org
तथ्य राज्यपाल मुख्यमंत्री मंत्रिपरिषद राज्य के अंग म.प्र. नीति संग्रह अब तक    
आज के समाचार
आज का फोटो संग्रह
जिलों की खबरें
स्वर्णिम म.प्र. निर्माण का संकल्प
मुख्यमंत्री के पाँच वर्ष
लोकसभा निर्वाचन-2009
विधानसभा निर्वाचन-2008
मध्यप्रदेश सम्मान
मध्यप्रदेश गान
मध्यप्रदेश बजट
मध्यप्रदेश जनगणना 2010-11
लोक सेवा विधेयक
पत्रकारिता पुरस्कार
विज्ञापन
रिलीज ऑर्डर की जानकारी
आओ बनायें अपना मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री की पंचायतें
कर्म की दीपशिखा
उनका भी कहना है
कोट्स फ्रॉम द प्रेस
आगे आयें लाभ उठायें
प्रकाशन
जनसम्पर्क विभाग
विभागीय वार्षिक प्रशासनिक प्रतिवेदन
अचल संपत्ति का विवरण
वीडियो संग्रह
विकास गतिविधियाँ
अधिमान्यता नियम
संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता नियम
सफलता की कहानी
जनसंपर्क विभाग 17 बिन्दु मैन्युअल
विज्ञापन संबंधी नियम 2007
सहायक लोक सूचना अधिकारी/अपीलीय प्राधिकारी
सूचना के अधिकार
कला एवं संस्कृति
सहूलियतें
अधिसूचना (सूचना के अधिकार)
म.प्र. माध्यम
इमेज बेयोन्ड द सर्फेस
कैलेण्डर
ई - मेल
नागरिक पत्रकारिता (आपका पन्ना)
नागरिक पत्रकारिता
सुझाव भेजें
नवीन सूचनाएं
घटनाक्रम
जनसम्पर्क मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा का राज्यों के सूचना मंत्रियों के सम्मेलन में संबोधन
केन्द्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों की सूची















विज्ञापन


News Arch



संक्षिप्त जीवन परिचय

श्री गौरीशंकर बिसेन


श्री गौरीशंकर बिसेन का जन्म एक जनवरी 1952 को बालाघाट में हुआ था। श्री चतुर्भुज के पुत्र श्री गौरीशंकर बिसेन का व्यवसाय कृषि है तथा खेलकूद व पर्यटन में आपकी अभिरुचि है। एम.एस.सी. (वनस्पति शास्त्र) शिक्षित श्री गौरीशंकर बिसेन छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हैं। वे 1977 में जनता पार्टी की ओर से तथा 1980 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधायक निर्वाचित हुए। आपने कृषकों के खेतों को पानी दिलाने हेतु सिंचाई साधनों के विकास में समर्पित भाव से सहयोग दिया। श्री बिसेन वर्ष 1978 में केन्द्रीय सहकारी तथा भूमि विकास बैंक बालाघाट के संचालक तथा 1978 में जिला जनता पाटी, बालाघाट के उपाध्यक्ष रहे। भाजपा प्रत्याशी के रूप में आप वर्ष 1985 एवं 1990 में विधानसभा सदस्य चुने गये। आप 1986 में विधानसभा की लोक लेखा समिति और आश्वासन समिति के सदस्य तथा नवम विधानसभा में पटल समिति के अध्यक्ष व प्राक्कलन समिति के सदस्य तथा लोक निर्माण एवं उच्च शिक्षा की विभागीय समितियों के सदस्य रहे।

श्री बिसेन 1991-92 में सागर विश्वविद्यालय के कोर्ट के सदस्य, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य, ग्राम हितकारिणी समिति के अध्यक्ष तथा विवेक ज्योजित विद्यापीठ बालाघाट के उपाध्यक्ष रहे। वर्ष 1991 में लोक सभा चुनाव में आप भाजपा की ओर से बालाघाट से प्रत्याशी भी रहे। वर्ष 1993 में तीसरी बार श्री बिसेन विधायक बने। इस दौरान आप विधानसभा की सरकारी उपक्रम समिति के सदस्य भी बने। बाद में आप वर्ष 1998 में बारहवीं लोकसभा के लिए सांसद निर्वाचित हुए।

इस दौरान आप संसद की रक्षा समिति, रेल्वे परामर्शदात्री समिति, के सदस्य रहे। वर्ष 2001-04 तक प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे। श्री बिसेन वर्ष 2004 में 14वीं लोकसभा के लिए बालाघाट से पुन: सांसद निर्वाचित हुए। इस दौरा उर्जा समिति के सदस्य तथा 2005 में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष, केन्द्रीय कृषि मंत्रालय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति की परामर्शदात्री समिति के सदस्य भी रहे।

श्री गौरीशंकर बिसेन 2008 में विधानसभा के निर्वाचन में विधायक के रूप में निर्वाचित हुए। आपको 20 दिसम्बर 2008 को शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शामिल किया गया।

 पिछला पृष्ठ मुख्य पृष्ठ
© 2009 सर्वाधिकार सुरक्षित जनसम्पर्क विभाग भोपाल, मध्यप्रदेश वेबसाइट : आकल्पन, संधारण एवं अद्ययतन क्रिस्प भोपाल द्वारा