मुख्यपृष्ठ | सम्पर्क करे | English | साईट मेप | संस्कृत समाचार | उर्दू खबरें | मुख्य पृष्ठ बनाये
www.mpnewsarch.org
तथ्य राज्यपाल मुख्यमंत्री मंत्रिपरिषद राज्य के अंग म.प्र. नीति संग्रह अब तक    
आज के समाचार
आज का फोटो संग्रह
जिलों की खबरें
स्वर्णिम म.प्र. निर्माण का संकल्प
मुख्यमंत्री के पाँच वर्ष
लोकसभा निर्वाचन-2009
विधानसभा निर्वाचन-2008
मध्यप्रदेश सम्मान
मध्यप्रदेश गान
मध्यप्रदेश बजट
मध्यप्रदेश जनगणना 2010-11
लोक सेवा विधेयक
पत्रकारिता पुरस्कार
विज्ञापन
रिलीज ऑर्डर की जानकारी
आओ बनायें अपना मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री की पंचायतें
कर्म की दीपशिखा
उनका भी कहना है
कोट्स फ्रॉम द प्रेस
आगे आयें लाभ उठायें
प्रकाशन
जनसम्पर्क विभाग
विभागीय वार्षिक प्रशासनिक प्रतिवेदन
अचल संपत्ति का विवरण
वीडियो संग्रह
विकास गतिविधियाँ
अधिमान्यता नियम
संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता नियम
सफलता की कहानी
जनसंपर्क विभाग 17 बिन्दु मैन्युअल
विज्ञापन संबंधी नियम 2007
सहायक लोक सूचना अधिकारी/अपीलीय प्राधिकारी
सूचना के अधिकार
कला एवं संस्कृति
सहूलियतें
अधिसूचना (सूचना के अधिकार)
म.प्र. माध्यम
इमेज बेयोन्ड द सर्फेस
कैलेण्डर
ई - मेल
नागरिक पत्रकारिता (आपका पन्ना)
नागरिक पत्रकारिता
सुझाव भेजें
नवीन सूचनाएं
घटनाक्रम
जनसम्पर्क मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा का राज्यों के सूचना मंत्रियों के सम्मेलन में संबोधन
केन्द्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों की सूची















विज्ञापन


News Arch



संक्षिप्त जीवन परिचय

श्री जगदीश देवड़ा


श्री जगदीश देवड़ा का जन्म एक जुलाई 1957 को मंदसौर जिले के रामपुरा गांव में हुआ। श्री गेंदालाल देवड़ा के पुत्र श्री जगदीश देवड़ा एम.ए., एल.एल.बी. तक शिक्षित हैं। पेशे से वकील श्री देवड़ा को हिन्दी और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान है तथा खेलकूद, विशेषकर एथलेटिक्स, जिम्नास्टिक और कबड्डी में विशेष रूचि है।

श्री देवड़ा की विद्यार्थी जीवन से ही सामाजिक कार्यों में गहरी रूचि रही है। वे हायर सेकेण्डरी स्कूल एवं रामपुरा महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष, विश्वविद्यालय उज्जैन की सीनेट के सदस्य, भारतीय जनता युवा मोर्चा मनासा के मण्डल अध्यक्ष, जिला महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष रहे। श्री देवड़ा मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला संयोजक भी रहे।

श्री जगदीश देवड़ा 1990 में पहली बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुये तथा पटल पर रखे गये पत्रों के परीक्षण संबंधी समिति के सदस्य रहे। वे 1993 में दूसरी बार विधानसभा सदस्य चुने गये। श्री देवड़ा अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग विषयक सभा समिति के सदस्य रहे। श्री देवड़ा तीसरी बार सन 2003 में सुवासरा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुये। आपको 28 जून 2004 को सुश्री उमा भारती मंत्रिमण्डल में राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया तथा गृह विभाग का दायित्व सौंपा गया।

श्री देवड़ा को 27 अगस्त 2004 को श्री बाबूलाल गौर के मंत्रिमण्डल में राज्य मंत्री के रूप में पुन: शामिल किया गया है।

श्री देवड़ा को 4 दिसम्बर, 2005 को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमण्डल में मंत्री के रूप में शामिल किया गया।

श्री जगदीश देवड़ा 2008 में सम्पन्न विधानसभा निर्वाचन में पुन: निर्वाचित हुए। श्री देवड़ा को 20 दिसंबर 2008 को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शामिल किया गया है।

 पिछला पृष्ठ मुख्य पृष्ठ
© 2009 सर्वाधिकार सुरक्षित जनसम्पर्क विभाग भोपाल, मध्यप्रदेश वेबसाइट : आकल्पन, संधारण एवं अद्ययतन क्रिस्प भोपाल द्वारा