|
मुख्यमंत्री
श्री
शिवराज
सिंह
चौहान
की
अध्यक्षता
में आज
सम्पन्न
मंत्रि-परिषद
की बैठक
में
भोपाल
स्थित
केन्द्रीय
कृषि
अभियांत्रिकीय
संस्थान
को कृषि
एवं
अनुसंधान
कार्य
के लिये
जमीन का
आवंटन
पूर्व
दर पर
करने का
निर्णय
लिया
गया।
जून
1988 में इस
संस्थान
को
ग्राम
पलासी
की 33.06 एकड़
और
लांबाखेड़ा
की 38.74 एकड़,
इस
प्रकार
कुल 71.80
एकड़
भूमि
प्राब्याजी
रुपये 10
लाख 32
हजार 111
तथा
पूँजीगत
मूल्य
रुपये 12
लाख 90
हजार 150
लेकर
अग्रिम
आधिपत्य
में
दिये
जाने की
स्वीकृति
प्रदान
की गई
थी।
स्वीकृति
के बाद
संस्था
को
विधिवत
आवंटन
का आदेश
जारी
नहीं
हुआ था।
कलेक्टर
भोपाल
के
अनुरोध
पर
अंतर्विभागीय
समिति
की बैठक
में
निर्णय
लिया
गया कि
इस 71.80 एकड़
भूमि को
वर्ष 2009-10
की गाइड
लाइन्स
के
अनुसार
प्रब्याजी
एवं भू-भाटक
लेकर
आवंटित
किया
जाये।
आवेदक
संस्था
ने
अनुरोध
किया कि
चूँकि
भूमि पर
संस्थान
का
अग्रिम
आधिपत्य
वर्ष 1988
से है,
अतः
उससे
बगैर
कोई
अतिरिक्त
राशि
लिये
आवंटन
आदेश
जारी
किया
जाये।
प्रकरण
में
समग्र
रूप से
विचार
के बाद
निर्णय
लिया
गया कि
चूँकि
भूमि का
आवंटन
वर्ष 1988
में
संस्थान
को कर
दिया
गया था
और
संस्थान
द्वारा
भी वर्ष
1989 तक
सम्पूर्ण
राशि
जमा कर
दी गई
थी। अतः
संस्थान
को उसके
द्वारा
वर्ष 1989
में जमा
की गई
राशि 23
लाख 22
हजार 261
पर ही इस
भूमि का
आवंटन
किया
जाये।
|