| خبریں اردو | संस्कृत समाचारः मुख्य पृष्ठ | English | संपर्क करें | साइट मेप
FaceBook Twitter You Tube
 
 

 

 
 

रपट फरवरी - 2010

 
     
 

भोपाल : बुधवार, 10 मार्च, 2010

 
     
 
 
 

 

  • सुनीता दुबे

सचिन तेन्दुलकर द्वारा मध्यप्रदेश के ग्वालियर की सरजमीं पर एक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दोहरे शतक के विश्व कीर्तिमान, उपराष्ट्रपति डॉ. हामिद अंसारी और लोकसभा अध्यक्ष का प्रदेश आगमन, तेरहवीं विधानसभा के बजट सत्र का आगाज, खजुराहो महोत्सव, मध्यप्रदेश को ई-गवर्नेंस में चार राष्ट्रीय पुरस्कार सहित नानाजी देशमुख जैसे महान समाज सेवक के देहावसान, दो प्रमुख सचिवों, एक सचिव स्तर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का निलंबन और स्वास्थ्य संचालक डॉ. योगीराज शर्मा के पुन: निलम्बन आदि अनेक गतिविधियों से सराबोर रहा गुजरा माह फरवरी का।

  • प्रत्येक जिले में रोजगार मेले लगेंगे, दो लाख युवाओं को माइक्रोसाफ्ट और ब्रिटिश काउंसिल के सहयोग से प्रशिक्षण मिलेगा : मुख्यमंत्री

  • 3760 करोड़ रूपये के बुदेलखंड पैकेज में 1600 करोड़ रूपये की अतिरिक्त राशि

  • 36 वां खजुराहो नृत्य महोत्सव संपन्न

  • एक्सपोजर विजिट पर मध्यप्रदेश से गये 29 अधिकारी

  • श्री अवनि वैश्य द्वारा मुख्य सचिव के पद का कार्यभार ग्रहण (एक फरवरी)

  • श्री राकेश साहनी मध्यप्रदेश राज्य विद्युत मंडल के अध्यक्ष नियुक्त

  • मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी के सम्मान 2009-10 की घोषणा, अखिल भारतीय मीर तक़ी मीर सम्मान डॉ खालिद महमूद को

  • 18 वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता भोपाल में संपन्न

  • शिक्षकों के ढाई हजार से अधिक शिकायती आवेदनों का निराकरण

  • इंदिरा सागर जलाशय से औद्योगिक उपयोग के लिये 205 एमसीएम जल का अनुमोदन

  • आगामी दो वर्षों में सभी किसानों को मृदा स्वास्थ्य पत्रक मिलेंगे

  • जलाभिषेक अभियान अब वर्षभर जारी रहेगा, जल संरक्षणविद् राजेन्द्र सिंह भी सहयोग करेंगे

  • प्रदेश में हिन्दी विश्वविद्यालय स्थापित होगा, लेखकों को डॉ. शंकरदयाल शर्मा सृजन सम्मान

  • विद्युत गृह चचई की दो इकाईयों पर 124.30 करोड़ की राशि खर्च होगी

  • वार्षिक योजना वर्ष 2010-11 में नई विद्युत परियोजनाओं के निर्माण तथा उत्पादन केन्द्रों के नवीनीकरण पर 2448.39 करोड़ रूपये का व्यय

  • श्रीमती शीला खन्ना द्वारा बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण

  • मध्यप्रदेश लोक सेवा नियम में नवगठित अनूपपुर और अशोकनगर जिले शामिल

  • बी.टी. बैंगन को अनुमति दिया जाना भारतीय कृषि व्यवस्था के लिये घातक - दिल्ली में ह्यूमन राइट ला नेटवर्क फोरम में किसान कल्याण मंत्री डॉ. कुसमरिया

  • शहरों में आधुनिक सेवा वाले मछली बिक्री केन्द्र बनेंगे

  • मुख्यमंत्री की 3-4 फरवरी को अलीराजपुर, झाबुआ और धार में मध्यप्रदेश बनाओ यात्रा

  • सिरोंज में अखिल भारतीय मालवा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

  • फुटबॉल अकादमी के लिये भूमि देने को मध्यप्रदेश तैयार : मुख्यमंत्री

  • प्रदेश को आवंटित 18.25 मिलियन एकड़ फीट नर्मदा जल के पूर्ण उपयोग की कार्ययोजना बनायंे : मुख्यमंत्री

  • गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जेलों से परिहार से 172 कैदी रिहा

  • होशंगाबाद जिले में 16 फोटो बोल्टाईक पावर प्लांट की स्थापना होगी

  • राज्य पुरूष हॉकी अकादमी ने जीती शहीद नरेन्द्र सिंह चंद्रावत अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता

  • मछुआरों की आय का ब्यौरा रखने के लिये बनेंगे स्मार्ट कार्ड

  • बंदियों को दूरभाष पर परिजनों से बात की सुविधा मिली

  • स्कूलों के भवन निर्माण में केन्द्र व्यावहारिक नजरिया अपनायें शिक्षा मंत्री की श्री कपिल सिब्बल से मुलाकात

  • मुख्यमंत्री निवास पर लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार और विधान मंडलों के पीठासीन अधिकारियों के सम्मान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

  • भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई गई 30 करोड़ रूपये मूल्य की 56 बीघा जमीन, भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का ग्वालियर में दूसरा बड़ा अभियान, एक माह में 150 करोड़ रूपये मूल्य की डेढ़ सौ बीघा जमीन भू-माफियाओं के चंगुल से मुक्त

  • सिंचाई एसडीओ के यहां छापा 69 लाख रूपये की बेहिसाब दौलत मिली

  • अखिल भारतीय सिविल सेवा टेनिस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम ने कांस्य पदक सहित सात पदक जीते

  • प्रदेश में कृषि कार्यों के लिये किसानों को 3581 करोड़ रूपये का कृषि ऋण

  • हर गांव में बनेगी मध्यप्रदेश बनाओ समिति

  • मुख्यमंत्री का आओ बनाये मध्यप्रदेश यात्रा में इंदौर संभाग में दूसरा दिन

  • हड़ताल के दौरान निलम्बित शिक्षक बहाल होंगे, विभागीय जांच होगी, हड़ताल अवधि का वेतन कटेगा

  • संस्कृति मंत्री द्वारा राष्ट्रीय बैजूबावरा संगीत महोत्सव में बैजूबावरा राष्ट्रीय सम्मान स्थापित करने की घोषणा

  • श्रीमती मीरा कुमार द्वारा मुख्यमंत्री चौहान के चुनाव सुधार संबंधी विचारों की प्रशंसा

  • मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नेता प्रतिपक्ष श्रीमती जमुना देवी के स्वास्थ्य की जानकारी ली

  • 38 जिलों में बँटेगा सूखा राहत का गेहूँ

  • आयकर छापे के उपरांत प्रमुख सचिवद्वय अरविंद जोशी, टीनू जोशी निलम्बित

  • पल्स पोलियो अभियान में 45 हजार से अधिक बूथ बनाये गये, 60 लाख बच्चों ने दवा पी

  • श्रम मंत्री दो श्रम कल्याण मंडलों के अध्यक्ष बने

  • एक और अधिकारी युगल की शामत, रिश्वत के कारण गँवाई नौकरी

  • मध्यप्रदेश में उपार्जित गेहूँ ही प्रदेश को मिले प्रधानमंत्री के साथ बैठक में कहा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने

  • केरवा जलाशय में स्पोर्ट फिशरीज की योजना

  • पशु स्वास्थ्य के लिये चार हजार संस्थाएं सक्रिय

  • अफजल गुरू को फाँसी देने की मांग, गुरू और कसाब को सजा मिलने में देरी से लोगों में न्यायायिक प्रक्रिया में विश्वास की कमी, जाली करंसी रोकने के लिये हजार और पांच रूपये के नोट बंद किये जायें। आंतरिक सुरक्षा पर मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में श्री चौहान

  • नरेगा में भ्रष्टाचार, तीन पंचायतों पर लाखों की गड़बड़ी का आरोप, लोकायुक्त में मामला दर्ज

  • अमानक स्तर का बीज भंडारण, विक्रय एवं परिवहन प्रतिबंधित

  • सैफ गेम्स 2010 बांग्लादेश में अकादमी के तााइक्वांडो एवं कराटे खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

  • प्राईज मनी हॉकी ओपन टूर्नामेंट 2010 की विजेता बनी राज्य महिला हॉकी अकादमी

  • जिलों को भरपूर खाद्यान्न का आवंटन

  • प्रदेश में विद्युत की स्थापित क्षमता 8573.5 मेगावॉट पहुँची, रबी मौसम में सुचारू ग्रिड प्रबंधन से विद्युत की मांग 7100 मेगावॉट रही

  • चिकित्सा के लिये क्रय की जाने वाली दवा सामग्री एवं उपकरणों के देयकों से दो प्रतिशत सेवा शुल्क काटने के निर्देश

  • सरकारी मकानों से अवैध कब्जे सख्ती से हटाये जायेंगे

  • मध्यप्रदेश बनाओ यात्रा में मुख्यमंत्री ने थामी झाड़ू, सफाई का दिया संदेश, छात्रों को योगासन के लाभ बतायें

  • अधीक्षण यंत्री दीपक असाई निलम्बित

  • मुख्यमंत्री द्वारा बैतूल जिले के गांव चिलकापुर से तीसरी मध्यप्रदेश बनाओ यात्रा प्रारंभ

  • दंड ब्याज में छूट की अवधि बढ़ी

  • प्रदेश में रबी मौसम के दौरान 14.33 लाख मेट्रिक टन रसायन उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की गई।

  • अपना इंदौर बनाने का अभियान चलाये : मुख्यमंत्री

  • मुख्यमंत्री पहुंचे शहीद के घर

  • ऑल इंडिया ओबेदुल्ला खाँ गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन 23 से 29 मार्च तक भोपाल में, हॉकी इंडिया ने दी मंजूरी

  • सभी जिलों में फ्रीक्वेंसी, वीएचएफ ईमेल को इंटीग्रेटेड कम्यूनिकेशन सिस्टम पर जोड़ा जायेगा : गृह मंत्री

  • शासकीय क्रय और निर्माण कायों के लिये ई-टेण्डरिंग प्रणाली का उपयोग सुनिश्चित करने के मुख्य सचिव के निर्देश

  • वर्ष 1872 का बंदी रिकार्ड रजिस्टर व 1879 की जंजीर बेड़िया भोपाल में

  • संचालक मत्स्योद्योग का अतिरिक्त प्रभार उप सचिव को

  • भोपाल में खुलेगा पहला उपभोक्ता सलाहकार केन्द्र

  • आंगनवाड़ी केन्द्रों को आदर्श आंगनवाड़ी नर्सरी स्कूल के रूप में विकसित किया जायेगा, बगरोदा आंगनवाड़ी केन्द्र पहला मॉडल सेंटर

  • बड़े तालाब के संरक्षण के लिये साबुन, पॉलीथीन एवं मेरिज गार्डन पर रोक लगाने के श्री गौर के निर्देश

  • बुन्देलखंड अंचल के 6 जिलों के लिये 3760 करोड़ रूपये के विशेष विकास पैकेज का प्रस्ताव

  • झाबुआ में मक्का प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

  • उपराष्ट्रपति डॉ मोहम्मद अंसारी द्वारा भोपाल के ग्राम बगरोदा में बलराम तालाब एवं वाटर शेड मिशन के कार्यों का जायजा, बगरोदा की आदर्श आंगनवाड़ी और स्कूल के बच्चों से मिले उपराष्ट्रपति

  • उपराष्ट्रपति प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मांडव पहुँचे

  • मुख्यमंत्री श्री चौहान सड़क दुर्घटना में घायल जनसंपर्क मंत्री श्री शर्मा का हाल-चाल जानने इंदौर पहुंचे

  • वाटर स्पोर्ट अकादमी के दो सेलर का चयन अंतर्राष्ट्रीय सेल द गल्फ रेगेटा में

  • पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना में पांच छात्रों का चयन

  • जैव संरक्षक दूत बनाने का अभियान, रातीबड़ के नवोदय विद्यालय से, 20 हजार बच्चों को इस अभियान से जोड़ने का लक्ष्य

  • राज्य स्वास्थ्य समिति की बैठक में एनआरएचएम की 970 करोड़ रूपये की कार्ययोजना स्वीकृत

  • रबी मौसम 2010-11 समर्थन मूल्य पर 35 लाख मेट्रिक टन गेहूँ खरीदा जायेगा

  • शासकीय सेवकों को सम्पत्ति का विवरण देना अनिवार्य, अचल सम्पत्ति का विवरण कम्प्यूटर वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा

  • परीक्षा की तैयारी के लिये विद्यार्थियों को अधिक से अधिक विद्युत प्रदाय के लिये नया विनियमन प्लान लागू

  • केन्द्र ने किया शक्कर का कोटा कम, खाद्य मंत्री ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र

  • ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना की स्वीकृति के लिये राष्ट्रपति से मिलीं श्रीमती चिटनीस

  • ओलावृष्टि पीड़ितों की मदद के लिये चार करोड़ रूपये आवंटित

  • अग्निशमन सुरक्षा उपकरण खरीदी के लिये 21 करोड़ रूपये आवंटित

  • ग्रंथपाल एवं पीटीआई का पद राजपत्रित घोषित, इनकी अधिवार्षिकी आयु 62 वर्ष हुई

  • ग्रामीण क्षेत्रों में 471 फीडर विभक्तिकरण

  • मध्यप्रदेश की पहल रंग लाई, अब पूरे देश में बंटेंगे फूड कूपन

  • मध्यप्रदेश को भारत सरकार के चार ई-गवर्नेन्स अवार्ड मिले, जयपुर में राजस्थान की राज्यपाल ने

  • प्रदेश में 14 कपास उत्पादक जिलों में कपास प्रौद्योगिकी मिशन का क्रियान्वयन

  • यूनिक पहचान प्राधिकरण परियोजना के लिये मंत्रिमंडलीय समिति गठित

  • वर्ष 2013 तक 5186 मेगावॉट विद्युत क्षमता वृद्धि का लक्ष्य

  • शासन द्वारा हार्ट एंड वस्कुलर इंस्टीट्यूट दिल्ली को उपचार के लिये पुर्नमान्यता

  • मध्यप्रदेश में मछली की उत्पादकता राष्ट्रीय स्तर से अधिक, महाशीर प्रजाति के मत्स्य बीज का भी संचय

  • कृषि कार्य के लिये किसानों को 7.56 लाख से अधिक बिजली कनेक्शन

  • स्वास्थ्य संचालक डॉ. योगीराज शर्मा पुन: निलम्बित

  • गरीबों को गंभीर बिमारी के इलाज के लिये 8.36 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता, 750 मरीज लाभान्वित

  • मध्यप्रदेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद में जलवायु परिवर्तन शोध केन्द्र स्थापित होगा

  • मुख्यमंत्री ने साइकिल रिक्शा की नई डिजाइन को स्वयं चलाकर परखा

  • आठ वर्षों में 86 हजार शाला भवन बने, चालू साल में 11 हजार से अधिक का निर्माण शुरू

  • एनएचडीसी द्वारा सात बच्चों ह्रदय चिकित्सा के लिये साढ़े चार लाख रूपये की मदद

  • किसान कॉल सेंटर के माध्यम से किसानों की ढ़ाई लाख से अधिक कृषि समस्याओं का समाधान

  • बाँस वर्ष 2010 की शुरूआत बालाघाट से, प्रदेश में पांच करोड़ बांस के पौधे लगेंगे

  • राजस्व राज्य मंत्री श्री मरावी नये शासकीय आवास में पहुँचे

  • थल सेनाध्यक्ष की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ शौर्य स्मारक का भूमिपूजन, मुख्यमंत्री द्वारा सैनिकों की सम्मान राशि में भारी वृद्धि की घोषणा

  • लुटेरों को पकड़ने वाली साहसी महिलाओं का गृह मंत्री द्वारा घर जाकर सम्मान

  • संविदा शिक्षकों की नियुक्ति केन्द्रीयकृत काऊसिलिंग के माध्यम से होगी

  • इंदौर में अब चलेंगे सीएनजी चलित रेडियो ऑटो रिक्शा

  • विज्ञान के क्षेत्र में प्रोत्साहन के लिये विद्यार्थियों को पांच हजार रूपये का पुरस्कार मिलेगा

  • विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ वर्ग के 6 हजार 500 विद्यार्थियों को छात्रावास सुविधा

  • शमशान घाट को लकड़ी आपूर्ति की नई व्यवस्था

  • रेल बजट से मध्यप्रदेशवासियों को निराशा : मुख्यमंत्री

  • सचिन का दर्जा सर डॉन ब्रेडमेन से भी ऊपर, मुख्यमंत्री द्वारा बधाई

  • आईएएस अधिकारी श्री राजेश राजौरा निलम्बित

  • संचालक, चिकित्सा सेवायें श्री अशोक शर्मा निलम्बित

  • भोपाल सहित चार महानगरों में पेयजल स्वच्छता पर 1750 करोड़ रूपये खर्च होंगे

  • गरीबोन्मुखी और विकासोन्मुखी है प्रदेश का बजट, मंथन की अनुशंसाओं का भी रखा है ध्यान : मुख्यमंत्री

  • मुख्यमंत्री द्वारा दुधारू पशु बीमा योजना का शुभारंभ, हितग्राहियों को एक करोड़ रूपये वितरित

  • महंगाई भत्ते में पांच प्रतिशत की वृद्धि पर राज्य कर्मचारी संघ द्वारा आभार व्यक्त

  • केन्द्रीय बजट से महंगाई बढ़ेगी वित्त मंत्री की प्रतिक्रिया

  • स्वर्गीय नानाजी देशमुख को राजकीय सम्मान से दी गई अंतिम विदाई, पार्थिव शरीर आयुर्विज्ञान संस्थान को सौंपा गया।

 
 

 
**पिछला पृष्ठ**
**मुख्य पृष्ठ**
2006 ɴLJvEɮ Vxɺɨ{E ɦM E {ɺ ֮Ii
ɺ<] : +E{x, vɮh B +tix G{ {ɱ uɮ