| خبریں اردو | संस्कृत समाचारः मुख्य पृष्ठ | English | संपर्क करें | साइट मेप
FaceBook Twitter You Tube
 
 

 

 
 

रपट अगस्त 2010

 
     
 

भोपाल : बुधवार, 08 सितम्बर, 2010

 
     
 
 
 

 

  • सुनीता दुबे

राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल ने जहां खेल दिवस पर मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से नवाजा वहीं जूडा और बस आपरेटर्स की हड़ताल भी समाप्त हुई। आरक्षित वर्ग के बैकलॉग पदों की भर्ती की समय-सीमा भी बढ़ी। पूंजी निवेश को आकर्षित करने लुधियाना और कोलकाता में हुए रोड-शो। प्रस्तुत है विभाग द्वारा अगस्त माह के दौरान जारी समाचारों में से कुछ प्रमुख समाचार:-

  • नई दवा नीति एक अगस्त से पूरे प्रदेश में लागू। क्रय आदेश, प्रदाय, टेस्टिंग एवं भुगतान की कार्यवाही ऑनलाइन होगी।

  • ऐतिहासिक मिन्टो हॉल अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कन्वेंशन सेंटर के रूप में विकसित होगा।

  • अटल बाल आरोग्य मिशन दो अक्टूबर से प्रारंभ होगा।

  • मुख्यमंत्री द्वारा समाधान ऑनलाइन में 13 शिकायतों का निराकरण, प्रभारी कलेक्टर सहित आठ शासकीय सेवक निलंबित।

  • परिवहन मंत्री से चर्चा के बाद बस आपरेटर्स की हड़ताल समाप्त, किराये में 18 प्रतिशत की वृद्धि, नई दरें 15 अगस्त से लागू।

  • प्रदेश के अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिये मुख्यमंत्री ने सी.आर.पी.एफ. के डी.जी. श्री त्रिपाठी से चर्चा की।

  • अजा, अजजा छात्रों से केन्द्र का भेदभाव, छात्रवृत्ति में 50 फीसदी भागीदारी से मुंह फेरा, राज्य सरकार करती है सालाना 185 करोड़ रुपये की भरपाई, राज्यमंत्री ने दर्ज कराया विरोध।

  • कृषि उपज मण्डी उपाध्यक्ष एवं मण्डी सचिव के विरुद्ध चालान पेश।

  • शहीद सैनिक इन्द्रबहादुर सिंह थापा का शव पूरे सम्मान के साथ नेपाल रवाना।

  • आरक्षित वर्ग के बैकलॉग पदों की भर्ती की समय-सीमा बढ़ी।

  • राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निपटारा न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी-राजस्व मंत्री।

  • आदिवासी विकासखण्ड के 17 हाई स्कूलों का हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन।

  • डेस्टिनेशन मध्यप्रदेश : इन्वेस्टमेंट ड्राइव-लुधियाना और कोलकता में रोड-शो।

  • प्रमुख सचिव के कक्ष में अनुशासनहीनता बरतने वाली महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी श्रीमती ओम ठाकुर निलंबित।

  • मध्यप्रदेश में पर्यटकों के लिये ई-बैंकिंग सुविधा का विस्तार, 40 से अधिक बैंकों की मिलेंगी सेवाएं।

  • स्ट्रीट लाईट में होने वाला विद्युत व्यय 30 प्रतिशत तक कम होगा, हर फीडर में लगेगा मुद्रा इलेक्ट्रोमाइजर।

मंत्रिपरिषद के निर्णय:

ग्रामीण परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ होगी, मार्गों का दो श्रेणी में वर्गीकरण, ग्रामीण मार्गों पर टेक्स दरों में कमी, विधिक चिकित्सा अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष, सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को रियायत, ग्रामोद्योग विभाग का नया नाम कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग, एम.बी. पॉवर लिमिटेड को भूमि बंधक रखने की अनुमति, परिवहन विभाग का सुदृढ़ीकरण और पुर्नसंरचना, 349 नए पद स्वीकृत।

  • आठ हजार नई राशन दुकाने सहकारी क्षेत्र में खोली जायेंगी।

  • मध्यान्ह भोजन- दूषित भोजन और लापरवाही पर आपराधिक प्रकरण दर्ज होगा।

  • आदिवासी विकासखण्डों के 49 मिडिल स्कूलों का हाईस्कूल में उन्नयन।

  • कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिये अनुबंधित मेहमान प्रवक्ता के मानदेय में दो गुनी वृद्धि।

  • परमारकालीन नीलकंठेश्वर मंदिर नीलगढ़ का पुनरुद्धार किया जायेगा।

  • प्रदेश के आई.टी.आई. में शुरू होगी तीसरी पाली, प्रवेश क्षमता में होगी तीन हजार 655 सीटों की वृद्धि।

  • पी.पी.पी. के तहत निवेश को तीन वर्षों में दुगना किया जायेगा।

  • नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश के कार्य सराहनीय, उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य पुरस्कृत होंगे, म.प्र. ने सूर्य से बिजली बनाने का अनूठा कदम उठाया-केन्द्रीय मंत्री डॉ. फारूख अब्दुल्ला। ग्राम गणेशपुरा में प्रदेश के पहले सौर ऊर्जा पार्क का भूमिपूजन।

  • लाड़ली लक्ष्मी योजना के तीन साल, जबलपुर प्रथम, इंदौर-भोपाल क्रमश: दूसरे-तीसरे स्थान पर।

  • मध्यप्रदेश लोक सेवाओं की गारंटी देने वाला पहला राज्य।

  • मध्यप्रदेश कुल्लू गोंद का पारिश्रमिक बांटने वाला पहला राज्य बना।

  • एन.टी.पी.सी. चार हजार मेगावॉट का विद्युत उत्पादन संयंत्र स्थापित करेगा। केन्द्रीय अध्ययन दल द्वारा बीना तहसील के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण।

  • छतरपुर जिले के चंदला थाने के ग्राम छठी बम्होरी के जहरीले गैस के कुएं से रामस्वरूप पाण्डे को सकुशल बाहर निकाला गया।

  • भोपाल के रायल मार्केट दुर्घटना के घायलों से मिले मुख्यमंत्री, सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता।

  • 15 अगस्त पर प्रदेश की जेलों से 296 बंदी रिहा, 13 हजार कैदियों को सजा की छूट का लाभ।

  • नगर निगम सीमा से बेदखल होंगे गिट्टी क्रेशर और बंद होंगी खदानें-श्री गौर।

  • धार नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष के चुनाव लड़ने पर रोक, वसूली के निर्देश।

  • फसलों की सांख्यिकी में सुधार की योजना 2010-11 केन्द्रीय अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय अधिकारी-कर्मचारी करेंगे गांव-गांव दौरा।

  • जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय मक्का एवं गेहूँ अनुसंधान केन्द्र स्थापित होगा।

  • परिवार कल्याण अपनाने वाले तीन हितग्राही एवं प्रेरित करने वाले छह कर्मचारी पुरस्कृत होंगे।

  • राजाभोज के राज्यारोहण के एक हजार वर्ष पूर्ण होने पर विशेष आयोजनों की तैयारी।

  • स्वतंत्रता दिवस पर विशिष्ट और सराहनीय सेवा के लिये 42 अधिकारी सम्मानित, अदम्य साहस के लिये 11 पुलिस अधिकारी वीरता पदक से अलंकृत।

  • एजुकेशन पोर्टल पर शिक्षक सम्मान के चयन एवं सेवानिवृत्ति प्रकरणों के निराकरण के लिये "शिक्षक कार्नर" शुरू।

  • सांझा-चूल्हा की राशि उपयोग न करने पर एक अधिकारी निलंबित, छह को नोटिस।

  • पांच रुपये में भरपेट भोजन की "रामरोटी योजना" 25 सितम्बर से। भोपाल, इंदौर जबलपुर तथा ग्वालियर में लागू होगी योजना।

  • जिला एवं जनपद पंचायत अध्यक्षों के वाहन किराये में छह हजार रुपये की वृद्धि।

  • नि:शक्त छात्र-छात्राओं का नियमित चिकित्सीय परीक्षण करने वाले चिकित्सकों का मानदेय चार हजार रुपये प्रतिमाह होगा।

  • सम्पूर्ण शिक्षित ग्रामयोजना में पालक-शिक्षक संघ और शिक्षक पुरस्कृत होंगे।

  • माइक्रो इरीगेशन स्कीम : किसानों को ड्रिप और स्प्रिंकलर खरीदने पर 70 से 80 प्रतिशत अनुदान, प्रदेश की 51 सिस्टम निर्माण कम्पनियां पंजीकृत।

  • स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री महेन्द्र हार्डिया से चर्चा के बाद जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ली।

  • म.प्र. राज्य मार्शल आर्ट अकादमी के जूडो खिलाड़ी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

  • सोहागपुर कोलफील्ड क्षेत्र में कोलबेड मिथेन गैस अन्वेषण के लिये समझौते पर हस्ताक्षर।

मंत्रिपरिषद के निर्णय:

लोकसेवा प्रबंधन विभाग के गठन का निर्णय, मध्यप्रदेश सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिये स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, योजना आदिवासी क्षेत्र की 70 शालाओं का उन्नयन, बीना-कुरवाई-सिरोंज मार्ग के निर्माण को मंजूरी, लेब टेक्नीशियन और रेडियोग्राफर के पदों पर नियुक्ति, इंजीनियरिंग महाविद्यालय के शिक्षकों को पुनरीक्षित वेतनमान, मध्यप्रदेश क्लीन डेव्हलपमेंट मेकेनिज्म अभिकरण का गठन होगा, जन-निजी भागीदारी परियोजना की स्वीकृति हेतु राज्यस्तरीय और विभाग स्तरीय समिति का गठन किया जायेगा, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर तथा सतना नगर हवाई सेवा से जुड़ेंगे, प्रदेश के प्रमुख शहरों को निजी क्षेत्र ऑपरेटर्स द्वारा वायुसेवा से जोड़ने के लिये नीति निर्धारण।

  • मुख्यमंत्री द्वारा कमिश्नर तथा आई.जी. कान्फ्रेंस में विकास योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा।

  • राजस्व निरीक्षक व पटवारी फसल कटाई प्रयोग के समय अन्य कार्य नहीं करेंगे।

  • पिछड़ा वर्ग के साढ़े चार लाख विद्यार्थियों को मिलेगा पोस्टमैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ।

  • मध्यप्रदेश को धरोहर एवं वन्यप्राणी संरक्षण के लिये उत्कृष्ट राज्य पुरस्कार।

  • चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों में पुनरीक्षित वेतनमान लागू।

  • कौशल उन्नयन पर मंत्रिमंडलीय उप समिति का महाराष्ट्र अध्ययन दौरा।

  • प्रदेश में 107 लाख हेक्टेयर खरीफ बोनी, सामान्य खरीफ रकबे की 103 प्रतिशत बोनी पूर्ण।

  • बी.ओ.टी. पद्धति पर 711 किलोमीटर लम्बे राज्य मार्ग का निर्माण होगा, 1255.15 करोड़ रुपये लागत से बनेंगी सड़कें।

  • फ्लू की रोकथाम और उपचार के लिये पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित करें, मुख्यमंत्री के निर्देश।

  • रीवा में 108 एम्बुलेंस, नि:शुल्क सेवा शुरू।

  • गैस पीड़ितों को मिलेगा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मरम्मत का प्रशिक्षण, केन्द्र ने 11 साल बाद दी पुनर्वास हेतु राशि।

  • मंदसौर को पवित्र नगरी घोषित किया जायेगा-मुख्यमंत्री।

  • अवैध कब्जे तथा खतरनाक घोषित सरकारी मकान खाली कराने की मुहिम शुरू।

  • गैस पीड़ित विधवाओं की कॉलोनी का नाम जीवन ज्योति होगा, कॉलोनी के विकास के लिये 15 करोड़ रुपये की घोषणा।

  • मणिप्पुरम गोल्ड कम्पनी में डकैती पर मुख्यमंत्री गंभीर, आरोपियों को हर हाल में पकड़ने के निर्देश।

  • मध्यप्रदेश का नगरीय निकायों के अधिकारियों का ट्रेनिंग माड्यूल देशभर में लागू।

  • व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक पाने वाले पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी पुरस्कृत होंगे।

  • शिक्षाकर्मियों की भर्ती में अनियमितता बरतने वाले 10 आरोपियों को दो वर्ष का कठोर कारावास।

  • भोपाल गैस पीड़ितों के हक में अहम कार्रवाई, जस्टिस कोचर की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग गठित। छह महीने में देंगे रिपोर्ट।

  • कोर्ट केस वाले हज यात्रियों को आठ माह का अस्थाई पासपोर्ट दिया जायेगा।

  • बस स्टैण्ड तथा स्टेशनों पर बनेंगे गरीबों के लिये रैनबसेरे, भोपाल में 18 स्थान तय किये गये।

  • मुख्यमंत्री जल प्रदाय योजना : प्रथम चरण में एक हजार स्थल जल योजनाएं बनाई जायेंगी, जरूरतमंद गांवों में ढाई से पांच लाख रुपये तक की जल योजनाएं बनेंगी।

  • महिलाओं एवं बच्चों के विकास पर इस साल चार प्रतिशत अधिक राशि खर्च होगी।

  • मुफ्त कानूनी सेवा से लाभान्वित हुए 80 हजार से अधिक व्यक्ति।

  • प्रदेश में साढ़े छह वर्षों में 64 हजार 386 किलोमीटर सड़कों का निर्माण एवं उन्नयन।

  • खजुराहो में 38 करोड़ रुपये लागत से बकरी के दूध से चीज का निर्माण करने वाला एशिया का सबसे बड़ा संयंत्र सितम्बर से प्रारंभ होगा।

  • स्कूल शिक्षा सुदृढ़ीकरण के लिये दो हजार करोड़ रुपये की योजना मंजूर, 20 हजार शिक्षकों के पद निर्मित होंगे।

  • पेपरलेस हुआ जनसंपर्क बालाघाट।

  • ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा न करने वाले चिकित्सकों को नोटिस, 150 पी.जी. एवं 48 एम.बी.बी.एस. चिकित्सकों की सूची जारी।

  • बैंक दिलचस्पी लें तो बने 34 हजार शहरी गरीबों के मकान, ब्याज पर पांच फीसदी अनुदान देने शासन तैयार।

  • प्रशिक्षित बंदियों के उत्पादों से प्रदेश की जेलों को एक करोड़ 80 लाख रुपये से अधिक की आय।

  • इंदौर संभाग में 500 गांव बारहमासी सड़कों से जुड़ेंगे।

  • बुंदेलखण्ड क्षेत्र के विकास के लिये 3760 करोड़ रुपये स्वीकृत।

  • कॉमनवेल्थ गेम में मध्यप्रदेश के चंदेरी वस्त्र।

  • लोक अदालतों में प्रकरणों के निराकरण में भोपाल जिला अव्वल। प्रदेश में जिला लोक अदालतों में निपटे दो लाख 23 हजार से अधिक प्रकरण।

  • अनुसूचित जाति की योजनाओं के लिये लिये गये बजट का समुचित उपयोग न करने वाले जिला अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस।

  • एक्सिस बैंक में 50 करोड़ की फर्जी एफ.डी. प्रकरण की जांच ई.ओ.डब्ल्यू. के सुपुर्द। भिण्ड मुठभेड़ की सी.आई.डी. जांच होगी।

  • एक नवम्बर से प्रारंभ होगा मुख्यमंत्री आवास मिशन, इस वर्ष 2500, वर्ष 2013 तक पांच लाख आवासों का निर्माण होगा।

  • जबलपुर में बनेगा आधुनिक ब्लड बैंक।

  • टीकमगढ़ उड़द और छतरपुर तिल उत्पादन में अव्वल।

  • आगामी चार वर्षों में साढ़े सात लाख हेक्टेयर क्षेत्र में नवीन सिंचाई क्षमता निर्मित करने का लक्ष्य।

  • मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी, स्थिर मूल्य पर 6.78 प्रतिशत, प्रचलित मूल्य पर 11.54 प्रतिशत वृद्धि।

  • अंतर्राष्ट्रीय साहित्य संवाद का आयोजन, पांच देशों के साहित्यकारों ने भाग लिया।

  • पत्रकारों की दुर्घटना बीमा योजना और स्वास्थ्य बीमा योजना प्रस्तावित-जनसंपर्क मंत्री।

  • एक्सिस बैंक में अपेक्स बैंक द्वारा किये गये विनियोजन की जांच के लिये उच्च स्तरीय समिति गठित। सहकारिता निरीक्षक बी.डी. बैरागी निलंबित।

  • वन मंत्री द्वारा डेढ़ लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को साढ़े सात करोड़ रुपये की बोनस राशि का वितरण।

  • मुख्यमंत्री द्वारा मुम्बई के उद्योगपतियों का मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने का आवाहन, एसोचेम द्वारा आयोजित इंटरेक्टिव सेशन में शामिल हुए श्री चौहान।

  • वन समितियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जोड़ा जायेगा।

  • ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल टंकियां अब 55 लीटर की गणना के आधार पर बनेंगी।

  • स्वाइन फ्लू : सभी जिलों में सतर्कता समितियां गठित करने के निर्देश, प्रभावित 10 राज्यों में सबसे कम प्रभाव मध्यप्रदेश में।

  • डेंगू बीमारी पर पूर्णत: नियंत्रण, 409 मरीजों की जांच में पांच पॉजिटिव।

  • मध्यप्रदेश का भू-अभिलेख डाटा बेस तैयार, तीन करोड़ 17 लाख इलेक्ट्रॉनिक खसरा प्रविष्टियां पूर्ण।

  • आदिवासी बहुल जिलों में इंगलिश मीडियम की 20 आश्रमशालाएं प्रारंभ।

  • खेल दिवस पर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली में मध्यप्रदेश के विकास एवं कल्याण कार्यक्रमों की प्रशंसा।

  • चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ी/पूर्व सैनिकों की विशेष सहयोगिनी पुलिस वाहिनी गठित होगी, मंत्रिपरिषद का निर्णय।

  • जल संसाधन विभाग के नलकूपों का संधारण निजी क्षेत्र को। मंत्रिपरिषद के निर्णय।

 
 

 
**पिछला पृष्ठ**
**मुख्य पृष्ठ**
2006 ɴLJvEɮ Vxɺɨ{E ɦM E {ɺ ֮Ii
ɺ<] : +E{x, vɮh B +tix G{ {ɱ uɮ