मुख्यपृष्ठ | सम्पर्क करे | English | साईट मेप | संस्कृत समाचार | उर्दू खबरें | मुख्य पृष्ठ बनाये
www.mpnewsarch.org
तथ्य राज्यपाल मुख्यमंत्री मंत्रिपरिषद राज्य के अंग म.प्र. नीति संग्रह अब तक    
आज के समाचार
आज का फोटो संग्रह
जिलों की खबरें
स्वर्णिम म.प्र. निर्माण का संकल्प
मुख्यमंत्री के पाँच वर्ष
लोकसभा निर्वाचन-2009
विधानसभा निर्वाचन-2008
मध्यप्रदेश सम्मान
मध्यप्रदेश गान
मध्यप्रदेश बजट
मध्यप्रदेश जनगणना 2010-11
लोक सेवा विधेयक
पत्रकारिता पुरस्कार
विज्ञापन
रिलीज ऑर्डर की जानकारी
आओ बनायें अपना मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री की पंचायतें
कर्म की दीपशिखा
उनका भी कहना है
कोट्स फ्रॉम द प्रेस
आगे आयें लाभ उठायें
प्रकाशन
जनसम्पर्क विभाग
विभागीय वार्षिक प्रशासनिक प्रतिवेदन
अचल संपत्ति का विवरण
वीडियो संग्रह
विकास गतिविधियाँ
अधिमान्यता नियम
संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता नियम
सफलता की कहानी
जनसंपर्क विभाग 17 बिन्दु मैन्युअल
विज्ञापन संबंधी नियम 2007
सहायक लोक सूचना अधिकारी/अपीलीय प्राधिकारी
सूचना के अधिकार
कला एवं संस्कृति
सहूलियतें
अधिसूचना (सूचना के अधिकार)
म.प्र. माध्यम
इमेज बेयोन्ड द सर्फेस
कैलेण्डर
ई - मेल
नागरिक पत्रकारिता (आपका पन्ना)
नागरिक पत्रकारिता
सुझाव भेजें
नवीन सूचनाएं
घटनाक्रम
जनसम्पर्क मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा का राज्यों के सूचना मंत्रियों के सम्मेलन में संबोधन
केन्द्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों की सूची
















विज्ञापन


News Arch



संगीतकार के दिल ने बदला स्थान

रतलाम : रविवार, 10 जून, 2007

यह तो सभी जानते हैं कि कुदरत करिश्मा करती है मगर कभी कभी कुदरत ऐसे करिश्मे कर देती है जिससे सुनने वालों में खलबली मच जाती है। चिकित्सकों के दल को रतलाम में एक ऐसे युवक का पता चला जिसका दिल अपने स्थान पर नहीं है। मजेदार बात तो यह है कि उन्हें भी हाल ही में पता चला है।

धार जिले के बखतगढ़ निवासी पेशे से संगीतकार दिलीपसिंह डोडिया सुर लय ताल को एक सा करने में लगे रहते हैं। मगर उन्हें पता नहीं था कि उनका दिल तय स्थान पर नहीं है। जब पता चला तो परिजन हैरत में पड़ गए। कहने लगे यह तो भगवान की लीला है।

कैसे चला पता

हुआ यूं कि 16 मई को दिलीपसिंह डोडिया मोटरसाइकल से रतलाम आ रहे थे कि उनकी गाड़ी की दुर्घटना हो गई। उपचार के लिए रतलाम लाया गया। जब पता चला कि पैर में फ्रैक्चर है, तब हड्डी रोड विशेषज्ञ डा. योगेंद्रसिंह चाहर के चिकित्सालय में लाया गया।

क्या देखा डा. चाहर

पैर का आपरेशन करने से पूर्व डा. चाहर ने पेशेंट के शरीर का परीक्षण किया कि सब कुछ ठीक तो है। जब लेफ्ट साइड में इसीजी मशीन लगाई गई तो हाड बीड थी लाइन एक-सी दिखने लगी। तब डा. चाहर के चेहरे पर चिंता की लकीर खींच गई कि क्या हुआ हार्ट कार्य नहीं कर रहा है और पेशेंट है। आनन-फानन में कार्डियलाजिस्ट डा. अजय जैन को बुलाया गया। उन्होंने भी परीक्षण किया तो वहीं स्थिति नजर आई। डा. खापर्ड़े भी आए। तब इसीजी मशीन को राईट साइड में लगाया गया तो हार्ट सामान्य रूप से कार्य रहा था। चिकित्सकों के लिए तो यह जिज्ञासा उत्पन्न करने वाला था। डा. चाहर ने कहा कि ऐसे केस करोड़ों में एकाध में होते हैं। डा. जैन ने कहा कि बस दिल का स्थान बदला है। शरीर की सभी प्रक्रिया सामान्य रूप से चल रही है।

क्या कहना संगीतकार डोडिया का

बखतगढ़ निवासी लक्ष्मणसिंह डोडिया के पुत्र श्री डोडिया पेशे से संगीतकार है। आर्केस्ट्रा ग्रुप का संचालन करते हैं। बेहतरीन कार्यक्रम इंदौर में दे चुके हैं। इनके करीबी राजेंद्रसिंह फिल्म इंडस्ट्री में। वे भी संगीतकार है। उनसे ही इन्हें भी प्रेरणा मिली है। श्री डोडिया की-बोर्ड प्लेयर है। इनका कहना है कि 32 साल की उम्र में आज तक चिकित्सालय का मुंह नहीं देखा है। दवाई तक नहीं ली है। प्राकृतिक चिकित्सा को ही मान्यता देते हैं। नियमित मोर्निंग वाक होती है। प्राकृतिक वातावरण में रहते हैं। दिल का स्थान पर बदलने पर श्री डोडिया कहते हैं कि उस समय तो घबराहट हो रही थी कि आखिर दिल कहां गया? चिकित्सक परेशान थे लेकिन कह रहे थे कि घबराने की बात नहीं है। जब पता चला कि दिल राईट में है। चिंता की बात नहीं अपितु करिश्मे की बात है।

डेस्कोकार्डियन है

करोड़ों लोगों में एकाध व्यक्ति ऐसा होता है जिसके दिल लेफ्ट की बजाए राईट में रहता है। दिल की बात ही नहीं है शरीर में कई अंग अपने निर्धारित स्थान पर नहीं रहते हैं मगर चिंता की बात नहीं होती है। मेडकिल साइंस में इसे डेस्कोकार्डियन कहते हैं।

डा. केसी पाठक , सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय, रतलाम

नोट - लेख में प्रकाशित विचार लेखक के अपने हैं जरूरी नहीं कि जनसम्पर्क विभाग का भी यही दृष्टिकोण हो।

सं.सं.स.

मनीष पराले, रतलाम

 पिछला पृष्ठ मुख्य पृष्ठ
© 2009 सर्वाधिकार सुरक्षित जनसम्पर्क विभाग भोपाल, मध्यप्रदेश वेबसाइट : आकल्पन, संधारण एवं अद्ययतन क्रिस्प भोपाल द्वारा