| خبریں اردو | संस्कृत समाचारः मुख्य पृष्ठ | English | संपर्क करें | साइट मेप
FaceBook Twitter You Tube

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2009-10

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन की प्रक्रिया 26 दिसम्बर से आरंभ होगी

भोपाल : 24 दिसम्बर, 2009


मध्यप्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2009-10 की निर्वाचन प्रक्रिया 26 दिसम्बर, 2009 से आरम्भ हो रही है। तीन चरणों में सम्पन्न हो रहे निर्वाचन के लिये मतदान 18 जनवरी, 21 जनवरी एवं 24 जनवरी, 2010 को होगा। इसी दिन मतदान केन्द्र पर की जाने वाली मतगणना होगी।

आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन प्राप्त करने का कार्य शनिवार 26 दिसम्बर, 2009 को होगा। इसी दिन स्थानों (सीटों) के आरक्षण की स्थिति के संबंध में सूचना का प्रकाशन और मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन होगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 2 जनवरी, 2010 निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्रों की जांच (संवीक्षा) सोमवार 4 जनवरी, 2010 को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि बुधवार 6 जनवरी निर्धारित की गई है। इसी दिन निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जायेगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण का मतदान सोमवार 18 जनवरी, 2010, द्वितीय चरण का मतदान गुरुवार 21 जनवरी, 2010 तथा तृतीय चरण का मतदान रविवार 24 जनवरी को होगा। मतदान केन्द्र पर की जाने वाली मतगणना इसी दिन होगी। खण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना प्रथम चरण के लिये गुरुवार 28 जनवरी, 2010, द्वितीय चरण के लिये शनिवार 30 जनवरी, 2010 को तथा तीसरे चरण की मतगणना सोमवार एक फरवरी को प्रात: 9 बजे से होगी। सारणीकरण और निर्वाचन परिणामों की घोषणा पंच, सरपंच और जनपद पंचायत के लिये बुधवार 3 फरवरी, 2010 को और शुक्रवार 5 फरवरी, 2010 को प्रात: 8 बजे से होगी। जिला पंचायत के लिये सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 6 फरवरी, 2010 को प्रात: साढ़े दस बजे से होगी।

 

सुधांशु मिश्र


 
**पिछला पृष्ठ**
**मुख्य पृष्ठ**
2006 ɴLJvEɮ Vxɺɨ{E ɦM E {ɺ ֮Ii
ɺ<] : +E{x, vɮh B +tix G{ {ɱ uɮ