| خبریں اردو | संस्कृत समाचारः मुख्य पृष्ठ | English | संपर्क करें | साइट मेप
FaceBook Twitter You Tube

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2009-10

कुछ जिलों में चरणवार विकासखण्डों में चुनाव कार्यक्रम परिवर्तित

भोपाल : 23 दिसम्बर, 2009


राज्य निर्वाचन आयोग ने भिण्ड, श्योपुर, झाबुआ, अलीराजपुर, रतलाम, राजगढ़ एवं डिण्डोरी जिलों में त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2009-10 में निर्वाचन कार्यक्रम में परिवर्तन किया है। आयोग ने इस संबंध में भिण्ड, श्योपुर, झाबुआ, अलीराजपुर, रतलाम, राजगढ़ एवं डिण्डोरी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) को पत्र जारी किये हैं।

भिण्ड जिले में संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब प्रथम चरण में जनपद पंचायत लहार एवं रौन (मिहौना), द्वितीय चरण में जनपद पंचायत, गोहद एवं मेहगांव तथा तृतीय चरण में जनपद पंचायत, भिण्ड एवं अटेर में निर्वाचन कराये जायेंगे। श्योपुर जिले में प्रथम चरण में श्योपुर, द्वितीय चरण में कराहल तथा तृतीय चरण में विजयपुर विकासखण्डों में चुनाव कराये जायेंगे।

इसी प्रकार झाबुआ जिले में प्रथम चरण में जनपद पंचायत, झाबुआ, रानापुर एवं रामा, द्वितीय चरण में जनपद पंचायत पेटलावद तथा तृतीय चरण में जनपद पंचायत थांदला एवं मेघनगर में निर्वाचन कराये जायेंगे। अलीराजपुर जिले में प्रथम चरण में जनपद पंचायत अलीराजपुर, कट्टीवाड़ा, सोण्डवा एवं जोबट तथा द्वितीय चरण में जनपद पंचायत, भाबरा एवं उदयगढ़ में चुनाव कराये जायेंगे।

रतलाम जिले में प्रथम चरण में जनपद पंचायत रतलाम, जावरा, पिपलौदा, द्वितीय चरण में जनपद पंचायत आलोट तथा तृतीय चरण में जनपद पंचायत सैलाना एवं बाजना (पूर्वानुसार) में चुनाव कराये जायेंगे। राजगढ़ में द्वितीय चरण में जनपद पंचायत ब्यावरा एवं राजगढ़ तथा तृतीय चरण में जनपद पंचायत खिलचीपुर एवं जीरापुर में चुनाव कराये जायेंगे।

डिण्डोरी जिले में प्रथम चरण में विकासखण्ड डिण्डोरी, अमरपुर तथा द्वितीय चरण में विकासखण्ड बजाग, करंजिया, समनापुर तथा तृतीय चरण में विकासखण्ड शाहपुरा तथा मेहदबानी में निर्वाचन कराये जायेंगे।

आयोग ने मतदान के चरणों में संशोधन की जानकारी का सर्वसाधारण के लिये प्रचार-प्रसार कराने के भी निर्देश दिये हैं।

 

सुधांशु मिश्र


 
**पिछला पृष्ठ**
**मुख्य पृष्ठ**
2006 ɴLJvEɮ Vxɺɨ{E ɦM E {ɺ ֮Ii
ɺ<] : +E{x, vɮh B +tix G{ {ɱ uɮ