|
छतरपुर
जिले
की नगर
पंचायत,
सरई के
अध्यक्ष
पद के
निर्वाचन
के
लिये
मतदान
11
जनवरी,
2010 को
होगा।
मतगणना
और
निर्वाचन
परिणाम
की
घोषणा
13
जनवरी,
2010 को
होगी।
निर्वाचन
के
लिये
राज्य
निर्वाचन
आयोग
ने
छतरपुर
कलेक्टर
को
निर्देश
जारी
कर
दिये
हैं।
राज्य
निर्वाचन
आयोग
ने नगर
पंचायत
सरई के
अध्यक्ष
पद के
निर्वाचन
का
कार्यक्रम
घोषित
कर
दिया
है।
निर्वाचन
की
सूचना
का
प्रकाशन
और नाम
निर्देशन
पत्र
प्राप्त
करने
की
कार्यवाही
21
दिसम्बर,
2009 से
होगी।
सीटों
के
आरक्षण
के
संबंध
में
सूचना
और
मतदान
केन्द्रों
की
सूची
का
प्रकाशन
भी इसी
दिन
होगा।
नाम
निर्देशन
पत्रों
की
जांच 30
दिसम्बर,
2009 को
होगी।
अभ्यर्थिता
से नाम
वापस
लेने
की
आखरी
तारीख
1
जनवरी,
2010
अपरान्ह
3 बजे
तक
रहेगी।
निर्वाचन
लड़ने
वाले
अभ्यर्थियों
की
सूची
तैयार
कर
निर्वाचन
प्रतीकों
का
आवंटन
भी 1
जनवरी,
2010 को
होगा।
आवश्यक
होने
पर
मतदान
11
जनवरी,
2010 को
होगा।
मतगणना
13
जनवरी,
2010 को
होगी।
इसी
दिन
निर्वाचन
परिणाम
घोषित
किया
जायेगा।
|